छठ से पहले बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अधिकारियों की लापरवाही से शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला है वेतन जमुई सहित सूबे के 2.75 लाख नियोजित शिक्षकों को दुर्गा पूजा व दीपावली में भी नहीं मिला था बकाया वेतन गिद्धौर(जमुई) : सर्व शिक्षा अभियान मद से वेतन पाने वाले जमुई सहित सूबे के लगभग 2 लाख 75 हजार नियोजित शिक्षकों का […]
विज्ञापन
अधिकारियों की लापरवाही से शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला है वेतन
जमुई सहित सूबे के 2.75 लाख नियोजित शिक्षकों को दुर्गा पूजा व दीपावली में भी नहीं मिला था बकाया वेतन
गिद्धौर(जमुई) : सर्व शिक्षा अभियान मद से वेतन पाने वाले जमुई सहित सूबे के लगभग 2 लाख 75 हजार नियोजित शिक्षकों का चार माह के बकाया वेतन का भुगतान लोक आस्था का महापर्व छठ से पहले करवाने हेतु खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहल करें. अन्यथा सूबे के लाखों नियोजित शिक्षक सरकार के खिलाफ राज्य भर में सड़क पर उतरकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, सहित सभी मंत्री विधायक का घेराव तथा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन व आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे.
उपरोक्त बातें बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी आनंद कौशल सिंह ने शनिवार को स्थानीय संघ भवन में शिक्षकों से मुलाकात करने के बाद कही. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के आदेश के बाबजूद भी विभागीय पदाधिकारियों द्वारा नियोजित शिक्षकों को दुर्गा पूजा व दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व में भी बकाया वेतन का भुगतान नहीं किये जाने से शिक्षकों में बहुत आक्रोश वयाप्त है.
प्रदेश सचिव श्री सिंह ने कहा कि अधिकारी पर्व के मौके पर अग्रिम वेतन ले रहे है जबकि नियोजित शिक्षकों के चार माह के वेतन का दो हजार चार सौ करोड़ रुपया सरकार के ऊपर बकाया है. उन्होंने कहा कि अधिकारी के लापरवाही से पैसे के आभाव में शिक्षकों की दीवाली अंधेरे में गुजर गई और महापर्व छठ के अवसर पर भी लाखों शिक्षक वेतन के बिना उदास हैं. उन्होंने कहा कि शीघ्र एकमुश्त बकाया वेतन भुगतान नहीं किये जाने पर जमुई जिला सहित सूबे के लाखों आक्रोशित शिक्षक सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आक्रोश पूर्ण आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










