साइबर अपराधियों ने वृद्ध के खाता से उड़ाये 40 हजार
जमुई : जिले के खैरा थाना क्षेत्र के भिमाइन निवासी विष्णुदेव सिंह सायबर अपराधियों के शिकार हो गये. इस बाबत उन्होंने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. विष्णुदेव सिंह ने बताया कि बीते आठ अक्तूबर को वह शहर के बोधवन तालाब स्थित स्टेट बैंक एटीएम में राशि चेक करने गया था. इसी दौरान एटीएम […]
जमुई : जिले के खैरा थाना क्षेत्र के भिमाइन निवासी विष्णुदेव सिंह सायबर अपराधियों के शिकार हो गये. इस बाबत उन्होंने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. विष्णुदेव सिंह ने बताया कि बीते आठ अक्तूबर को वह शहर के बोधवन तालाब स्थित स्टेट बैंक एटीएम में राशि चेक करने गया था. इसी दौरान एटीएम कक्ष के अंदर पहले से रहे तीन युवक ने बातचीत के क्रम में उनकी मंशा को समझकर सहयोग करने की बात कह उनके हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया.
उन्होंने अपना एटीएम उन्हें दे दिया व पिन नंबर स्वयं ही दबाया. उक्त लड़का ने उनका बैलेंस चेक करके उन्हें बता दिया व एटीएम भी दे दिया. इसके बाद वह घर चले आये. बीते 11 अक्तूबर को तारापुर निवासी संजीव कुमार झा, पिता नवीन कुमार झा नामक व्यक्ति अपने अन्य लोगों के साथ उनके घर आया व बोला कि उनका 40 हजार रुपया उनके खाते पर आया है व पैसे निकाल कर देने की मांग की. जब वह पैसा निकालने एटीएम पहुंचे तो पता चला कि यह उनका एटीएम नहीं है.
उन्होंने तुरंत गोपालपुर स्टेट बैंक पहुंच अपने अकाउंट की जानकारी निकाली तो उनके खाता से 40 हजार रुपये की दो बार में निकासी कर ली गयी थी. उन्होंने बताया कि उन्हें प्रबल आशंका है कि नवीन व उसके साथियों ने उनकी भलमनसाहत को समझ कर व ठगने की ही नीयत से दुबारा प्रयास किया. बताते चलें कि हाल ही में कर्नाटक के एक जिलाधिकारी के खाते से रुपया उड़ाये जाने का मामले का तार जमुई से ही जुड़ा पाया गया था. प्रशासनिक गतिविधि तेज होने के बाद इससे जुड़े लोग बाजार से गायब हो गये थे. लेकिन कार्रवाई की गति धीमा होते ही साइबर क्राइम में नामित हुए लोग पुन: बाजार में खुलेआम घूमने लगे हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि इन मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति के आवदेन पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










