जमुई में एक ठेकेदार समेत तीन स्थानों पर आयकर का सर्वे

Updated:
विज्ञापन

पटना/ जमुई : आयकर विभाग की टीम ने जमुई जिले के ठेकेदार बालकृष्ण भालोटिया के यहां सर्वे किया. उनके कार्यालय और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर टैक्स से जुड़े तमाम कागजात की गहन जांच की. उनके तीन अन्य ठिकानों बेगूसराय, मुंगेर और शेखपुरा में कागजात की जांच की गयी. इसके अलावा जमुई, […]

विज्ञापन

पटना/ जमुई : आयकर विभाग की टीम ने जमुई जिले के ठेकेदार बालकृष्ण भालोटिया के यहां सर्वे किया. उनके कार्यालय और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर टैक्स से जुड़े तमाम कागजात की गहन जांच की. उनके तीन अन्य ठिकानों बेगूसराय, मुंगेर और शेखपुरा में कागजात की जांच की गयी. इसके अलावा जमुई, शेखपुरा और लखीसराय के भी तीन व्यवसायियों के यहां आयकर विभाग की टीम सर्वे कर रही है.

जमुई में एक…
इस दौरान सभी व्यापारियों के तमाम कागजात, लॉग बुक, बिल के लॉट, स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है. हालांकि अभी तक किसी तरह की बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आयी है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि कितने की गड़बड़ी या टैक्स चोरी से जुड़ी आपत्ति सामने आती है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के संवेदक बालकृष्ण भलोटिया के चार ठिकानों पर आयकर अधिकारी फणी भूषण के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से जांच शुरू हुई, जो देर शाम तक चली. इस दौरान आयकर अधिकारियों के साथ पुलिस जवानों ने संवेदक के कार्यालय में सुरक्षा घेरा बनाये रखा. पूरे समय अधिकारियों की गतिविधि देखी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन