खैरा थाने के अवर निरीक्षक निलंबित

Updated:
विज्ञापन

खैरा/जमुई : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ने और उसे अवैध तरीके से वसूली कर छोड़ देने के आरोप में खैरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जिलादेश संख्या 842/17 के तहत निलबंन का आदेश जारी किया गया है. बीते […]

विज्ञापन

खैरा/जमुई : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ने और उसे अवैध तरीके से वसूली कर छोड़ देने के आरोप में खैरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मनेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जिलादेश संख्या 842/17 के तहत निलबंन का आदेश जारी किया गया है. बीते 24 घंटे के अंदर खैरा थाना में पदस्थापित पदाधिकार का दूसरा निलंबन है.

पुलिस अवर निरीक्षक मनेश कुमार पर बीते चार सितंबर को बेला घाट से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ने और अवैध वसूली कर छोड़ देने का आरोप है. सूत्रों की मानें तो निलंबन झेल खैरा के पूर्व थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने पूछताछ के क्रम में मनेश कुमार की भूमिका की स्वीकारोक्ति भी किया है. जिसके बाद उनपर निलंबन की गाज गिरी है. बताते चलें कि 24 घंटे के अंदर दो पदाधिकारियों के निलंबन के बाद क्षेत्र के बालू माफिया समेत कई पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप वयाप्त हो गया है.

अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें शामिल और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावना है. जिसके बाद बालू माफियाओं के होश उड़ गये हैं. वहीं अब 2009 बैच के अधिकारियों को जिले के पांच विभिन्न थानों की जिम्मेदारी देना पुलिस अधीक्षक जयंतकांत की रणनीति है या महज एक संयोग यह कहा नहीं जा सकता. पर युवाओं के हाथ में कमान सौंपे जाने के बाद जिले में कानून व्यवस्था को बल मिलना तय माना जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन