साइबर क्राइम के जरिये 60 हजार रुपये की ठगी

Updated:
विज्ञापन

जमुई : सदर थाना क्षेत्र निवासी जमुई विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह को कुछ अज्ञात लोगों ने साइबर क्राइम का निशाना बनाया है. और फोन कर उनसे उनके खाते की जानकारी लेकर 59 हजार 9 सौ 96 रुपये निकाल लिया है. इस बाबत जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि उन्हें […]

विज्ञापन

जमुई : सदर थाना क्षेत्र निवासी जमुई विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह को कुछ अज्ञात लोगों ने साइबर क्राइम का निशाना बनाया है. और फोन कर उनसे उनके खाते की जानकारी लेकर 59 हजार 9 सौ 96 रुपये निकाल लिया है. इस बाबत जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर 9431293315 पर 9572296514 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक का शाखा प्रबंधक बताया.

उसने कहा कि आपके खाते में जीएसटी को लेकर नंबर आ गया है क्या आपने उसको अपडेट किया है. जब मैंने अपनी अनभिज्ञता जाहिर किया तो उसने कहा कि आपका खाता जीएसटी से अपडेट करना होगा. और मेरे खाता की जानकारी मांगी. श्री सिंह ने आगे बताया कि उनका खाता जमुई भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में है. और मैन उसे अपने खाते की जानकारी मुहैया करा दिया. इसके बाद मेरे फोन पर एक कोड आया जिसे मैनें उसको बता दिया. और यह क्रम लगातार चार मर्तबा तक चलता रहा.

और उसने मुझसे कहा कि आपका खाता अब जीएसटी से लिंक हो गया. बाद में मेरे खाते से पहली मर्तबा 9 हजार 9 सौ 99, दूसरी मर्तबा 19 हजार 9 सौ 99, तीसरी मर्तबा 9 हजार 9 सौ 99 और चौथी मर्तबा 19 हजार 9 सौ 99 रुपये सहित कुल 59 हजार 9 सौ 96 रुपये निकाल लिया गया था. इस बाबत पीड़ित ने स्थानीय साइबर सेल में लिखित आवेदन भी दिया है, और कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन