हॉकी के जादूगर को खेल प्रेमियों का सलाम
जमुई : आज जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जायेगा. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद, जो अपने अविश्वसनीय हॉकी कौशल के लिए हॉकी के जादूगर के रूप में जाने जाते हैं. उनका जन्म 29 अगस्त 1905 में हुआ था. वर्ष 2012 में […]
जमुई : आज जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जायेगा. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद, जो अपने अविश्वसनीय हॉकी कौशल के लिए हॉकी के जादूगर के रूप में जाने जाते हैं. उनका जन्म 29 अगस्त 1905 में हुआ था. वर्ष 2012 में उनके जन्म वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार ने इस दिन को
राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और तब से हर वर्ष पूरे भारत में 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन भारत के राष्ट्रपति विभिन्न खेल क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने खिलाडियों और कोचों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार से सम्मानित करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










