दहेज के लिए विवाहिता को पीट कर मार डाला
चकाई : थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते मंगलवार ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर एक 18 वर्षीय नवविवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस बाबत मृतका ऐलिना बेसरा के पिता मोसो बेसरा ने उसके पति मुकेश सोरेन, ससुर सोना राम सोरेन, भैंसुर तालो सोरेन आदि को दहेज हत्या का […]
चकाई : थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते मंगलवार ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर एक 18 वर्षीय नवविवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. इस बाबत मृतका ऐलिना बेसरा के पिता मोसो बेसरा ने उसके पति मुकेश सोरेन, ससुर सोना राम सोरेन, भैंसुर तालो सोरेन आदि को दहेज हत्या का नामजद अभियुक्त बनाते हुये थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया़ दिये आवेदन में बताया गया है कि बीते पांच जून 2017 को अपनी बेटी का विवाह फतेपुर निवासी मुकेश सोरेन से हिंदू रीति रिवाज के साथ की गयी थी.
शादी के समय लड़के वालों की मांग के अनुसार दहेज भी दिया गया. मगर शादी के बाद उसके पति, ससुर व अन्य ससुराल वालों द्वारा मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी. हमलोगों द्वारा देने में असमर्थता जाहिर किये जाने पर उसके पति व अन्य ससुराल वालों द्वारा मेरी बेटी ऐलिना के साथ बराबर मारपीट कर उसे शारिरीक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. ये जानकारी उनकी बेटी ऐलीना ने उन्हें दूरभाष पर कई बार दी. उनके द्वारा बेटी के ससुराल वालों को समझाया बुझाया गया मगर वे लोग नहीं माने और अंतत:
बीते मंगलवार को उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी़ मृतिका के शरीर पर चोट के कई निशान हैं. नाक व मुंह पर खून बहने व सूजे होने के निशान भी है़ इस घटना की जानकारी उसके पिता को फोन पर पड़ोसियों से मंगलवार रात को मिली़ जिसके बाद मृतका के पिता द्वारा चकाई पुलिस को दूरभाष पर इसकी सुचना दी गयी़ सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद, अनि राजेन्द्र पासवान, राकेश कुमार सिंह, सरदार गनौरी सिंह सहित बीएमपी जवानों ने मौके पर जाकर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया व लाश को जब्त कर चकाई थाना ले आया. जहां अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है व लाश को अन्तयपरीक्षण हेतु जमुई भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










