इआरओ सुधारेगा वोटर कार्ड की गड़बड़ी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने दी जानकारी, अब कोई अवैध तरीके से नहीं रख सकेगा दो वोटर कार्ड जमुई : इआरओ नेट के लांच होने से अब मतदाता सूची में व्याप्त सारी गड़बड़ी को दूर कर लिया जायेगा व अब सभी लोगों के पास मात्र एक ही मतदाता पहचान पत्र होगा. मतदाता पहचान पत्र में व्याप्त […]
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने दी जानकारी, अब कोई अवैध तरीके से नहीं रख सकेगा दो वोटर कार्ड
जमुई : इआरओ नेट के लांच होने से अब मतदाता सूची में व्याप्त सारी गड़बड़ी को दूर कर लिया जायेगा व अब सभी लोगों के पास मात्र एक ही मतदाता पहचान पत्र होगा. मतदाता पहचान पत्र में व्याप्त त्रुटि को दूर करने के लिए दिये गये आवेदन पर तय समय सीमा के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर यह स्वत: जन शिकायत में तब्दील हो जायेगा व इसकी सूचना मुख्य निर्वाच आयुक्त से लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के पास स्वत: पहुंच जायेगी. यह जानकारी जिलाधिकारी डा कौशल किशोर ने प्रेसवार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि अब लोगों को यह आजादी होगी कि लोग अपना मतदाता पहचान पत्र संख्या में बदलाव किये बिना ही लोग आवश्यकतानुसार एक विधानसभा क्षेत्र से नाम हटाकर दूसरे विधानसभा क्षेत्र में जोड़ सकेंगे.
अब लोग अपने मतदान केंद्र को भी गूगल मैप के माध्यम से पता चल सकेंगे. पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 76 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र के 65 प्रतिशत लोगों का आधार कार्ड सीडिंग किया जा चुका है. ईआरओ नेट के माध्यम से सभी लोगों का डाटा एक जगह जमा हो जायेगा व ईआरओ से लेकर बीएलओ तक एक जगह पर रखा गया है व इसके माध्यम से एक स्वस्थ निर्वाचक सूची बनाया जायेगा. तथा एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर होगा. एनभीएसपी पोर्टल के द्वारा आवेदक अपने आवेदन के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ले सकेंगे. 1 जुलाई से 31 जुलाई तक कुल चारो विधानसभा क्षेत्र में 16559 लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा चुका है व 8762 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जा चुका है. वर्तमान समय में जमुई जिले में कुल 1126 मतदान केंद्र हैं. इस अवसर पर दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










