एचआइवी पीड़ित बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Updated:
विज्ञापन

जमुई : एचआइवी प्रभावित बच्चों की सामाजिक व शैक्षणिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने पहल की है.ऐसे बच्चों को आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में नामांकन कराया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधाकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी निजी विद्यालय को पत्र निर्गत कर कोटे के नामांकन करने का कहा […]

विज्ञापन

जमुई : एचआइवी प्रभावित बच्चों की सामाजिक व शैक्षणिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने पहल की है.ऐसे बच्चों को आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में नामांकन कराया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधाकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी निजी विद्यालय को पत्र निर्गत कर कोटे के नामांकन करने का कहा गया है.

उन्होंने बताया कि मुफ्त व अनिर्वाय शिक्षा के अधिकार अधिनियम में निर्धारित 25 प्रतिशित सीट पर गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों के साथ एचआइवी प्रभावित बच्चों अब पात्र माने जायेंगे. दरअसल एचआइवी को लेकर देश भर में चल रहे जागरूकता अभियान के बावजूद अभी भी सामाजिक धारना में बदलाव नहीं हुआ है.

एचआइवी प्रभावित लोगों को समाज की प्रमुख गतिविधियों में शामिल नहीं किया जाता है.ऐसे में बच्चों की स्थिति तो और भी दयनीय हो जाती है.उनकी पढ़ाई भी बाधित हो जाती है. केंद्र सरकार के निर्देश पर एचआइवी प्रभावित बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा.सभी स्कूलों में पहली कक्षा में 25 प्रतिशत कोटा कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित है,जो नजदीक के क्षेत्र

में रहने वाले हैं.उसी वर्ग
में एचआइवी प्रभावित बच्चों का भी एडमिशन लिया जायेगा.
आरटीइ कोटे के तहत होगा निजी स्कूलों मे एडमिशन
पीड़ितों की सामाजिक व शैक्षणिक स्थिति सुधारने की पहल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन