प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी रचाई, फिर सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Jun 2024 12:06 PM

विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी रचाई, फिर सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल...

Jamui News: बिहार के जमुई का एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो प्रेमी और प्रेमिका का है जिसमें दोनों एक मंदिर में शादी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से पांच साल से प्रेम कर रहे थे.

विज्ञापन

Jamui News: बिहार के जमुई का एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो प्रेमी और प्रेमिका का है जिसमें दोनों एक मंदिर में शादी कर रहे हैं. इस दौरान पंडित जी भी वहां शादी कराने के लिए मौजूद हैं. दरअसल, एक प्रेमी जोड़ा घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली. यह वीडियो मलयपुर थाना के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से पांच साल से प्रेम कर रहे थे.

लड़की के घर वालों को शादी के लिए मना रही थी लेकिन घर वाले मानने को तैयार नहीं थे. उनलोगों का कहना था कि हमे यह रिश्ता मंजूर नहीं है. जब घर वाले नहीं माने और दूसरे लड़के से शादी कराने को बोले तो प्रेमिका प्रेमी संग भाग गई और मंदिर में जाकर शादी रचा ली. शादी का वीडियो भी दोनों ने बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिए. जिसके बाद से वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी का नामक जय प्रकाश यादव जिसकी उम्र 23 वर्ष है. वहीं प्रेमिका का नाम रबड़ी कुमारी जो 22 वर्ष की है. युवक लक्ष्मीपुर थाने के दिघर इलाके का बताया जा रहा है. जबकि युवती पास के ही गांव की रहने वाली है. दोनों एक साथ बीए की पढ़ाई कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पहले साथ में हीं जमुई के एक स्कूल में पढ़ते थे. पढ़ाई के दौरान हीं दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए. जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम हो गया. यह प्रेम प्रसंद लगभग पांच वर्षों से चल रहा है.

चाय का दुकान चलाता है प्रेमी

प्रेमी जय प्रकाश यादव लक्ष्मीपुर थाने के केनुहट मोड़ पर चाय का दुकान चलाता है. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही जाति से आते हैं. इसके बावजूद भी लड़की के घरवाले शादी को तैयार नहीं हो रहे थे. बाद में प्रेमी जोड़े ने आपसी सहमति से घर से भागकर मंदिर में शादी रचाई फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन