ePaper

Vande Bharat Express: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का रिजर्वेशन शुरू, जानें कहां के लिए कितना होगा किराया

Updated at : 25 Jun 2023 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat Express: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का रिजर्वेशन शुरू, जानें कहां के लिए कितना होगा किराया

Vande Bharat Express: पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का तीसरी ट्रायल रविवार को किया जायेगा. इसकी पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीसरे ट्रायल के बाद इस ट्रेन का शुभारंभ किया जायेगा

विज्ञापन

Vande Bharat Express: वंदे भारत से पटना से रांची तक सफर का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है. 27 जून से इस ट्रेन का उद्घाटन रांची में किया जायेगा. वहीं 28 जून को यात्रियों के लिए यह ट्रेन पटना से रांची के लिए गाड़ी संख्या 22349/22350 के तौर पर चलेगी. पटना से रांची के लिए यात्रियों को चेयर क्लास में 42 रुपये जीएसटी चार्ज जोड़ 1175 रुपये देना होगा. जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 83 रुपये जीएसटी चार्ज के साथ 2110 रुपये देना होगा.

28 जून से यात्रियों के लिए नियमित परिचालन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाइ स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करने की अनुमति रेलवे बोर्ड से मिल गयी है. हालांकि पहले दिन 27 को ट्रायल के तौर पर रांची से पटना आयेगी. वहीं 28 से यात्रियों के लिए नियमित परिचालन कर दिया जायेगा. यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. वंदे भारत ट्रेन की आइआरसीटीसी साइट पर रिजर्वेशन शुरू हो गया है.

तीसरा ट्रायल आज 

पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का तीसरी ट्रायल रविवार को किया जायेगा. इसकी पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीसरे ट्रायल के बाद इस ट्रेन का शुभारंभ किया जायेगा. यह ट्रेन पटना से खुल कर गया जंक्शन होते रांची जायेगी.

27 जून को कितने बजे किस स्टेशन पर आयेगी ट्रेन

27 जून को गाड़ी सं. 02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रांची से 10.30 बजे खुलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17.25 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

28 जून की टाइमिंग

28 जून से गाड़ी सं. 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जं. से 7.00 बजे खुल कर 8.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रुकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी. वहीं वापसी में, 28 जून से गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रुकते हुए 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

किस स्टेशन का कितना लगेगा चार्ज

  • पटना से रांची चेयर क्लास में टोटल 1175 रुपये देने होंगे. जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2110 रुपये देने होंगे.

  • पटना से गया चेयर क्लास 650 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 1070 रुपये देने होंगे.

  • पटना से कोडरमा चेयर क्लास में 770 व एग्जीक्वूटिव क्लास के लिए 1330 रुपये.

  • पटना से बरकाकाना चेयर क्लास में 1065 व एग्जीक्वूटिव क्लास में 1890 रुपये

  • पटना से हजारीबाग चेयर क्लास 910 व एग्जीक्वूटिव क्लास में 1600 रुपये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन