समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते चलेगी रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें किस दिन होगा परिचालन
Published by : Ashish Jha Updated At : 06 Oct 2023 8:15 PM
पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हाजीपुर-पाटलिपुत्र-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर एवं बरौनी से यशवंतपुर के लिए एक-एक जोड़ी पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है.
बरौनी/समस्तीपुर. आगामी पर्व त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा किउल- बरौनी- समस्तीपुर- दरभंगा- सीतामढ़ी के रास्ते यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हावड़ा एवं रक्सौल के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. इनका विवरण निम्नानुसार है.
गाड़ी सं. 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल दिनांक 21.10.2023 से 18.11.2023 तक प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 06.40 बजे झाझा, 07.30 बजे किउल, 08.40 बजे बरौनी, 09.45 बजे समस्तीपुर, 10.55 बजे दरभंगा, 11.40 बजे जनकपुर रोड, 12.15 बजे सीतामढ़ी तथा 12.58 बजे बैरगनिया रुकते हुए 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
गाड़ी सं. 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल
गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल दिनांक 22.10.2023 से 19.11.2023 तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 16.55 बजे खुल कर 17.45 बजे बैरगनिया, 18.25 बजे सीतामढ़ी, 18.55 जनकपुर रोड, 19.55 बजे दरभंगा, 21.20 बजे समस्तीपुर, 22.15 बजे बरौनी, 23.50 बजे किऊल रुकते हुए अगले दिन सोमवार को 08.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे
गौरतलब हो कि अप एवं डाउन दिशा में यह पूजा स्पेशल ट्रेन हावड़ा और रक्सौल के बीच बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया स्टेशनों पर रूकेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 10 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे. उपरोक्त जानकारी हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है.
बरौनी से यशवंतपुर के लिए एक जोड़ी पूजा स्पेशल
पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हाजीपुर-पाटलिपुत्र-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर एवं बरौनी से यशवंतपुर के लिए एक-एक जोड़ी पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन बरौनी से सात अक्टूबर से नौ दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार व यशवंतपुर से 10 अक्टूबर से 12 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.
साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे
गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर पूजा स्पेशल बरौनी से शनिवार को 13.20 बजे खुलकर 14.25 बजे समस्तीपुर, 15.25 बजे मुजफ्फरपुर, 16.35 बजे हाजीपुर, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. रुकती हुई सोमवार को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05216 मंगलवार को 7.30 बजे खुलकर 14.00 बजे बरौनी पहुंचेगी. द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 2, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 4, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे.
साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे
इसी तरह 05271/05272 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल मुजफ्फरपुर से छह अक्टूबर से आठ दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को व यशवंतपुर से नौ अक्टूबर से 11 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को चलेगी. गाड़ी संख्या 05271 मुजफ्फरपुर से शुक्रवार को 15.30 बजे खुलेगी, जो रविवार को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05272 सोमवार को 7.30 बजे खुलकर बुधवार को 12.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 2, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 4, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 3 कोच होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










