IRCTC/Indian Railway News : प्लेटफॉर्म पर यात्री करते रहे ट्रेन खुलने का इंतजार ! स्टेशन पर मालगाड़ी लगाकर घर चला गया ड्राइवर, रेलवे ने किया सस्पेंड
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jan 2021 2:28 PM
IRCTC Indian Railway Latest Update : भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए सोमवार की सुबह 11:50 बजे एक नंबर प्लेटफॉर्म से रवाना होने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस मालगाड़ी के चालक की लापरवाही के कारण 46 मिनट लेट 12:36 मिनट पर रवाना हुई. मालगाड़ी के चालक को लापरवाही बरतने के कारण मालदा डिवीजन ने सस्पेंड कर दिया.
IRCTC Indian Railway Latest Update : भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए सोमवार की सुबह 11:50 बजे एक नंबर प्लेटफॉर्म से रवाना होने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस मालगाड़ी के चालक की लापरवाही के कारण 46 मिनट लेट 12:36 मिनट पर रवाना हुई. मालगाड़ी के चालक को लापरवाही बरतने के कारण मालदा डिवीजन ने सस्पेंड कर दिया.
ट्रेन (Train) के लेट होने के कारण अधिकारी से लेकर यात्री तक परेशान थे. सुबह के 11:05 मिनट पर मालगाड़ी एक नंबर प्लेटफॉर्म पर आयी. मालगाड़ी के चालक टाइम ओवर होने के कारण वह मालगाड़ी छोड़कर चला गया. मालगाड़ी के नहीं जाने पर खुद स्टेशन प्रबंधक मालगाड़ी नहीं चलने को लेकर जानकारी के लिए गये. विक्रमशिला एक्सप्रेस लेट रवाना होने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
उन्हें जानकारी मिली की चालक मालगाड़ी से चला गया है. इस बात की जानकारी मालदा डिवीजन को दी गयी. डिवीजन ने साहेबगंज के इस चालक को सस्पेंड कर दिया और दूसरे चालक के साथ मालगाड़ी को रवाना किया.
एक नंबर के बदले तीन नंबर के लिए कर दी गयी माइकिंग,फिर एक नंबर से खुलने की हुई माइकिंग, यात्री हुए परेशान- ट्रेन के लेट होने के कारण एक तरफ अधिकारी और यात्री परेशान थे, वहीं एक नंबर से खुलने वाले विक्रमशिला एक्सप्रेस (vikramshila express) की तीन नंबर से खुलने की माइकिंंग कर दी गयी. यात्री तेजी से फूट ओवर ब्रिज से तीन नंबर जाने लगे. तभी सीआइटी आरएन पासवान की तत्परता से तुरंत माइकिंग कर यात्रियों को एक नंबर से विक्रमशिला के खुलने की सूचना दी गयी. सीआइटी के तत्परता से अफरा-तफरी मचने से बच गया.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










