ePaper

PHOTOS: भागलपुर में योग दिवस 2023 की तस्वीरें देखिए, सुहाने मौसम के बीच आम से लेकर खास लोगों ने किया योगाभ्यास

Updated at : 21 Jun 2023 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: भागलपुर में योग दिवस 2023 की तस्वीरें देखिए, सुहाने मौसम के बीच आम से लेकर खास लोगों ने किया योगाभ्यास

PHOTOS: भागलपुर में योग दिवस 2023 के दौरान कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. आम से लेकर खास लोगों ने इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान मौसम का मिजाज बेहद नरम रहा. आम दिनों की तरह धूप से लोगों का सामना नहीं हुआ.

विज्ञापन
undefined

आज बुधवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान बिहार में अलग-अलग जगहों पर योगाभ्यास का कार्यक्रम रखा गया है. भागलपुर में भी कई जगहों पर कार्यक्रम हुए. सैंडिस कंपाउंड परिसर में लोगों ने योगाभ्यास किया.

undefined

पूर्व मंत्री व भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन भागलपुर पहुंचे और सैंडिस कंपाउंड मैदान में अन्य लोगों के साथ उन्होंने योगाभ्यास किया. भाजपा के अन्य नेता भी इस दौरान शामिल रहे.

undefined

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर के वार्ड नंबर 20 अंतर्गत लाजपत पार्क में लोगों ने योगाभ्यास किया. युवा पार्षद नंदिकेश शांडिल्य के साथ स्थानीय लोगों ने योग का अभ्यास किया.

undefined

प्रभात खबर भागलपुर की टीम ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन योगाभ्यास किया. स्थानीय संपादक व यूनिट हेड समेत अन्य कर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया.

undefined

भागलपुर में मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला था. तेज बारिश और आंधी तूफान ने दस्तक दी थी. इसके बाद भी अहले सुबह लोगों में योग को लेकर उत्साह दिखा और वो अलग-अलग जगहों पर योगाभ्यासक करते दिखे.

undefined

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के साथ बीजेपी के कई अन्य नेता भी योगाभ्यास करते दिखे. वहीं स्थानीय लोगों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

undefined

योग दिवस 2023 पर वयस्कों, महिलाओं और युवक-युवतियों की ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों के अंदर भी योगाभ्यास की रूचि देखी गयी. वो अपने अभिभावकों के साथ आए और योगाभ्यास किया.

undefined

बुधवार को योगाभ्यास के दौरान लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ. मंगलवार की शाम को मौसम का मिजाज बदला और बुधवार को भी उसका असर बना रहा. पिछले कई दिनों से सुबह होते ही तेज धूप का सामना करना पड़ता था. लेकिन बुधवार को मौसम नरम रहा.

undefined

योग दिवस 2023 पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सैंडिस कंपाउंड परिसर में योगाभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां महिलाओं ने योगाभ्यास किया.

undefined

भागलपुर में मौसम ने भी लोगों की मदद की और धूप से लोगों का सामना नहीं हुआ. सुहाने मौसम के बीच लोगों ने योगाभ्यास किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन