हाई डिमांड स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत, बिहार के यात्रियों को राहत

अमृत भारत एक्सप्रेस,
Indian Railway: रेलवे बोर्ड ने सभी जोन से उन स्पेशल ट्रेनों की सूची मांगी है, जिनमें यात्रियों की मांग सबसे अधिक रहती है. योजना है कि इन हाई-डिमांड स्पेशल ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से अमृत भारत एक्सप्रेस में अपग्रेड किया जाए.
Indian Railway: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर, समस्तीपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय समेत सभी मंडलों में चलने वाली हाई-डिमांड स्पेशल ट्रेनों में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारी भीड़ वाली सात प्रमुख ट्रेनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस नई रेक से चलाने की तैयारी है, ताकि यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर मिल सके.
इस पहल का सीधा फायदा पटना से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा. बिना एसी श्रेणी की ये ट्रेनें आम यात्रियों के बजट में बेहतर और अपेक्षाकृत आरामदेह सफर का विकल्प देंगी, जिससे होली के दौरान घर वापसी की यात्रा और आसान हो सकती है.
सात स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत
रेलवे साल भर सबसे ज्यादा भीड़ वाली स्पेशल ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से अमृत भारत एक्सप्रेस में बदलने की तैयारी कर रहा है. इस दिशा में रेलवे ने दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, समस्तीपुर और धनबाद समेत कई मंडलों से प्रस्ताव मंगाए हैं, जिसके तहत करीब सात ट्रेनों की सूची तैयार की जा रही है.
इनमें पटना से मुंबई के अलावा दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली हाई-डिमांड स्पेशल ट्रेनें शामिल हो सकती हैं. इस बदलाव का मकसद लंबी दूरी के यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित सफर उपलब्ध कराना है.
अगले हफ्ते का बड़ा अपडेट
रेलवे सूत्रों के अनुसार, तीनों संबंधित जोन के अधिकारी मुंबई–पटना अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर आपसी तालमेल बनाने में जुटे हैं. जैसे ही प्रस्तावित टाइम टेबल को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल जाएगी, इन सात ट्रेनों के संचालन की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा.
होली के मद्देनजर रेलवे प्रशासन की कोशिश है कि मार्च के पहले पखवाड़े में ही कुछ रूट्स पर नई सेवा शुरू कर दी जाए, ताकि त्योहार पर घर लौटने वाले प्रवासी यात्रियों को भीड़ और टिकट की समस्या से राहत मिल सके.
Also Read: छपरा होकर चलेगी श्रीगंगानगर-समस्तीपुर होली स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




