Horoscope 17 March 2023 : कैसा होगा आपका आज का दिन, यहां देखें मेष से लेकर मीन तक का हाल

Updated at : 17 Mar 2023 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
Horoscope 17 March 2023 : कैसा होगा आपका आज का दिन, यहां देखें मेष से लेकर मीन तक का हाल

17 मार्च 2023 का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. यह जानने के लिए हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में आकलन किया हैं. आइए जानते हैं...

विज्ञापन

मेष (Aries): आज आप आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति आपकी सहायता करेगी। वाणी पर संयम बरतें, तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएंगे। हितशत्रुओं से संभलकर चलने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृषभ (Tauras): परिजनों के साथ सामाजिक कार्यो में या तो किसी पर्यटनस्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की बेहतरी के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ की भी आज संभावना अधिक है।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): कार्य सफलता और यश कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। परिजनों के साथ आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में समय बिताएंगे। आवश्यक विषयों के पीछे खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव होगा। वाणी और क्रोध पर संयम रखें अन्यथा मन को चोट पहुंच सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कर्क (Cancer): शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा। मित्रों और संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धन खर्च का योग है। विवादजनक प्रसंगो को आज टाल दें। संभव हो तो प्रवास भी न करें। अजीर्ण, अरुचि जैसे रोग कष्ट देंगे। आज बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आज सावधानी रखने के लिए सलाह देते हैं। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से बच सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आपके मन पर छा सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक करें। जल से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कन्या (Virgo): शारीरिक प्रफुल्लितता और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। गूढ और आध्यात्मिक विषय की बातो में सिद्धि प्राप्त होगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

तुला (Libra): मन आज द्विधा में रहेगा जिससे किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। आवश्यक कार्य की शुरुआत के लिए दिन उचित नहीं है। व्यवहार में आपकी जड़ता के कारण आपको ही दुःख होने की संभावना अधिक है। व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ने से परिणाम सकारात्मक आएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा। किसी रमणीयस्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

धनु (Sagittarius): वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने से मुसीबत खड़ी होने की संभावना है। क्रोध पर भी संयम बरतें अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता सताएगी। अकस्मात से संभलें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। शांति के लिए ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता से सहायता मिलेगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मकर (Capricorn): आज का दिन लाभदायी है। संबंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीददारी के पीछे धन खर्च होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी जो आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में सहकर्मचारी सहयोग देंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। दिनभर के कार्य संपन्न होने में सरलता का अनुभव होगा और उन कार्यो से लाभ भी होगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

मीन (Pisces): उच्च अधिकारी के साथ संबंधों में दरार न पड़े इसका ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर करें और मानसिक रूप से स्वस्थ होने का प्रयास करें। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन