Holi Festival Special Train: दिल्ली से बरौनी व बनमनखी समेत कई शहरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें सूची

Updated at : 04 Mar 2022 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
Holi Festival Special Train: दिल्ली से बरौनी व बनमनखी समेत कई शहरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें सूची

होली पर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से पटना व बरौनी तथा अमृतसर से पटना व बनमनखी के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेगी.

विज्ञापन

पटना. होली पर्व में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से पटना व बरौनी तथा अमृतसर से पटना व बनमनखी के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेगी. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी चीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी.

04066 दिल्ली-पटना एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 15, 16, 20 व 21 मार्च को दिल्ली से 23:00 बजे खुलकर अगले दिन 15:45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04065 पटना-दिल्ली एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 14, 15, 19 व 20 मार्च को पटना से 17:45 बजे खुलकर अगले दिन 10:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

04076 अमृतसर-पटना एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 13, 14, 18 व 19 मार्च को अमृतसर से 14:50 बजे खुलकर अगले दिन 15:45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04075 पटना-अमृतसर एसी आरक्षित सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 16, 17, 21 व 22 मार्च को पटना से 17:45 बजे खुलकर अगले दिन 18:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

04062 दिल्ली-बरौनी आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 18 मार्च को दिल्ली से 08:40 बजे खुलकर अगले दिन 03:30 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04061 बरौनी-दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 19 मार्च को बरौनी से 04:45 बजे खुलकर उसी दिन 23:35 बजे दिल्ली पहुंचेंगी.

04078 अमृतसर-बनमनखी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 09, 13, 17 व 21 मार्च को अमृतसर से 06:35 बजे खुलकर अगले दिन 17:30 बजे बनमनखी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04077 बनमनखी-अमृतसर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 11, 15, 19 व 23 मार्च को बनमनखी से 06:30 बजे खुलकर अगले दिन 17:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन