बिहार पहुंचा हिजाब विवाद, बैंक में मुस्लिम लड़की को रोका तो तेजस्वी ने पूछा नीतीश से सवाल

Updated:
विज्ञापन
बिहार पहुंचा हिजाब विवाद, बैंक में मुस्लिम लड़की को रोका तो तेजस्वी ने पूछा नीतीश से सवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बैंक में एक मुस्लिम युवती को केवल इसलिए पैसे की लेन-देन से मना किया जा रहा है, क्योंकि उसने हिजाब पहन रखा है.

विज्ञापन

पटना. हिजाब विवाद कर्नाटक से चलकर बिहार पहुंच गया है. इस विवाद में बिहार ने भी एक नई कड़ी जोड़ दी है. हिजाब को लेकर बिहार में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बैंक में एक मुस्लिम युवती को केवल इसलिए पैसे की लेन-देन से मना किया जा रहा है, क्योंकि उसने हिजाब पहन रखा है.

मीर फैजल नामक यूजर ने इस विडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है. उसका दावा है कि यह विडियो बिहार के बेगूसराय का है. ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि बेगूसराय के मंसूरचक स्थित एक बैंक में हिजाब पहनकर पहुंची युवती को बैंक कर्मियों ने रोक दिया. इस वीडियो के शेयर होते ही बिहार की सियासत तेज हो गयी.

मीर फैजल के ट्वीट को शेयर करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ऑफिस वाले ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया गया है. तेजस्वी यादव ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि बैंक के अंदर हिजाब को लेकर युवती और उसके परिजनों का बैंक कर्मियों से विवाद चल रहा है.

बताया जा रहा है कि एक लड़की बेगूसराय के मंसूरचक स्थिति यूको बैंक की शाखा में पैसे का लेनदेन करने पहुंची थी. वहां बैंक कर्मियों ने हिजाब का हवाला देते हुए उसे ट्रांजैक्शन से रोक दिया. इसके बाद लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. बैंक कर्मियों और परिजनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. बैंक कर्मियों से परिजन उस आदेश को दिखाने की मांग कर रहे थे जिसमें हिजाब पर आपत्ति जताई गई है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ऑफिस वाले ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को रिट्वीट किया गया है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया है. तेजस्वी यादव ने इस ट्वीट के बहाने सीएम नीतीश और बीजेपी पर निशाना साधा है.

undefined

तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा है कि आखिर कुर्सी के लिए आप बिहार में यह सब क्या करवा रहे हैं. माना आपने अपना विचार नीति सिद्धांत और अंतरात्मा सब भाजपा के पास गिरवी रख दिया है, लेकिन संविधान की जो शपथ ली है कम से कम उसका तो ख्याल रखिए. ऐसे कारनामों के लिए जो लोग भी दोषी हैं उनको गिरफ्तार करिए. जाहिर है इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार में हिजाब को लेकर नए सिरे से राजनीति गरमाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन