hajipur news. वाया नदी में स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत

महुआ थाना क्षेत्र के गरजौल गांव के वार्ड संख्या तीन की घटना, मृतक 40 वर्षीय नरेश शर्मा पहाड़पुर गांव के वार्ड संख्या आठ का निवासी था
महुआ . महुआ थाना क्षेत्र की बिशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के गरजौल गांव के वार्ड संख्या तीन में रविवार को वाया नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक 40 वर्षीय नरेश शर्मा पहाड़पुर गांव के वार्ड संख्या आठ का निवासी था. युवक के डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इसकी सूचना पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर पहुंची महुआ थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रविवार को नरेश वाया नदी में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इससे पहले कि शोर सुनकर मौके पर जुटे लोग उसे बचाने का प्रयास करते, वह डूब गया. मौके पर जुटे लोग नदी में डूबे युवक की तलाश में जुट गये. घटना की सूचना पर मुखिया संजीत राय भी मौके पर पहुंच गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही डायल 112 व महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी चुनचुन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक को दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




