ePaper

hajipur news. दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

Updated at : 01 Oct 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

कटहरा थाना क्षेत्र के करौना चौक के पास हुई घटना, अपने साथी के साथ इलाज के लिए गोरौल जा रहा था बाइक सवार युवक

विज्ञापन

हाजीपुर. कटहरा थाना क्षेत्र के महुआ-मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित करौना चौक के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोग कटहरा पीएचसी ले गये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. चार अन्य घायल युवकों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के पैतरापुर गौराही गांव निवासी शैलेंद्र सिंह के 34 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है. मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के पैतरापुर गौराही गांव निवासी रजनीश कुमार अपने एक साथी के साथ डॉक्टर से मिलने गोरौल आ रहा था. इसी दौरान करौना चौक के पास महुआ के तरफ से जा रही ट्रिपल लोड बाइक से उसकी टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. मौके पर जुटे लोग सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे. घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी पीएचसी पहुंच गये. पीएचसी से रेफर होने के बाद परिजन रजनीश को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया गया कि मृतक को एक पुत्र तथा एक पुत्री है. वह परिवार को इकलौता कमाने वाला सदस्य था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन