महनार अनुमंडल अस्पताल का विधायक ने किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Author Rahul Ray|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
-फोटो-22- निरीक्षण के दौरान विधायक उमेश सिंह कुशवाहा  | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण के दौरान विधायक उमेश सिंह कुशवाहा | Prabhat Khabar Network

महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. उन्होंने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Hajipur News : महनार स्थानीय विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, मरीजों के उपचार एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज मिलना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर

विधायक ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए.

चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ मुकेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. फ़ैज़, डॉ. प्रियरंजन, हेल्थ मैनेजर शिशिर कुमार, राकेश रंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मिथलेश गुप्ता भोला, बब्लू कुशवाहा, इंद्रजीत राय, नागेश्वर चौधरी सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

हाजीपुर: बेलसर पुलिस की कार्रवाई, शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार



विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन