हाजीपुर: सर्विसिंग सेंटर व टायर दुकान से बाल श्रमिक को कराया मुक्त, संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

Author Manohar kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

देसरी थाना.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के देसरी थाना क्षेत्र में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए छापेमारी की गई. एक टायर दुकान और एक सर्विसिंग सेंटर से दो बच्चों को छुड़ाया गया, जिनके संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Hajipur News : देसरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो प्रतिष्ठानों पर जिले से आई चार सदस्यीय टीम ने छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया. इस मामले में सीएनडब्ल्यू गुड्डू कुमार के आवेदन पर देसरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन

टायर दुकान से 12 वर्षीय बालक को कराया गया मुक्त

टीम ने मुरौवतपुर स्थित अयूब टायर दुकान में छापेमारी कर नयागंज निवासी 12 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया. जांच में सामने आया कि उससे करीब डेढ़ माह से प्रतिदिन 100 रुपये मजदूरी पर आठ घंटे काम कराया जा रहा था.

सर्विसिंग सेंटर से 14 वर्षीय किशोर का कराया गया रेस्क्यू

दूसरी कार्रवाई सुल्तानपुर पेठिया स्थित ए टू जेड वॉशिंग एंड सर्विसिंग सेंटर में की गई. यहां से नयागंज निवासी 14 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. उससे प्रतिमाह 3000 रुपये मजदूरी पर प्रतिदिन आठ घंटे काम कराया जा रहा था.

दो प्रतिष्ठान संचालकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

जिला स्तरीय टीम की कार्रवाई के बाद मुरौवतपुर स्थित अयूब टायर दुकान के संचालक फैजाने यूसुफी तथा बजरंगबली चौक, सुल्तानपुर स्थित ए टू जेड वॉशिंग एंड सर्विसिंग सेंटर के संचालक विपुल कुमार के विरुद्ध देसरी थाने में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन