हाजीपुर: किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने टीवी उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

जुटे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
हाजीपुर के अफजलपुर गांव में एक किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का टीवी चोरी कर लिया गया. घटना के बाद से दुकानदारों में भय का माहौल है.
Hajipur News : बेलसर थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव के वार्ड संख्या 9 में गुरुवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला काटकर उसमें लगा टीवी चोरी कर लिया. घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है.
सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा मिला ताला
जानकारी के अनुसार, किराना दुकानदार भृगुनाथ पांडेय उर्फ बिगु पांडेय प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे. शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए. दुकान के अंदर जांच करने पर टीवी गायब मिला.
रात के अंधेरे में वारदात को दिया अंजाम
दुकानदार ने बताया कि अज्ञात चोर रात के अंधेरे में ताला काटकर दुकान में घुसे और वहां लगा टीवी चोरी कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










