hajipur news. दोस्त को घर पहुंचाने जा रहे बाइक सवार युवक की वाहन की टक्कर से गयी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 11:00 PM
भगवानपुर थाना क्षेत्र में एनएच-22 पर बने ओवरब्रिज पर हुई घटना, मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के परेया गांव निवासी सुनील सिंह के 27 वर्षीय पुत्र अमिताभ कुमार के रूप में हुई है
हाजीपुर . भगवानपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित भगवानपुर ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की माैत हो गयी. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया. डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के परेया गांव निवासी सुनील सिंह के 27 वर्षीय पुत्र अमिताभ कुमार के रूप में हुई है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंंपा : जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के परेया गांव निवासी अमिताभ कुमार बाइक से अपने दोस्त को भगवानपुर उसके घर पहुंचाने आ रहा था. जैसे ही ओवरब्रिज पर चढ़ा ही था कि पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मारने के बाद फरार हो गया. ठोकर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर जुटे लाेगों ने घायल को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी लेकर गए जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक की पहचान करने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन भगवानपुर पीएचसी पहुंच गए. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत से परिजनों में काेहराम मच गया. सदर अस्पताल पहुंचे भगवानपुर थाना की पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनाें को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










