hajipur news. शौच करने गये युवक की पोखर में डूबने से मौत
Edited by Shashi Kant Kumar
Updated:
विज्ञापन
मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के पौरा मदन सिंह गांव निवासी रमेश कुमार साह के 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप हुई
विज्ञापन
सराय. सराय थाना क्षेंत्र के पौरा मदन सिह गांव स्थिति पोखर में गुरुवार शाम शौच करने गये एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के पौरा मदन सिंह गांव निवासी रमेश कुमार साह के 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप हुई.
मिली जानकारी के अनुसार सोने घर के समीप ही एक पोखर के समीप शौच के लिए गया था. इसी दौरान युवक का पैर फिसल गया और पोखर में गिर गया. युवक का पोखर में गिरते देख जब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते वहा गहरे पानी में डूब चुका था. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए. इधर युवक के घर पर सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. आनन-फानन में युवक के परिजन पोखर के समीप पहुंचे. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना सराय थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची सराय थाने की पुलिस व स्थानीय गोताखोरो की मदद से लगभग दो घंटे के काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पोखर से बाहर निकाला गया. युवक का शव पोखर से बाहर आते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल. मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










