hajipur news. लोगों ने नववर्ष पर की सुख, शांति व समृद्धि की कामना

Author Rahul ray
Updated:
विज्ञापन
hajipur news. लोगों ने नववर्ष पर की सुख, शांति व समृद्धि की कामना

बटेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ पूजा करने के लिए जुटने लगी

विज्ञापन

देसरी

. नववर्ष के पहला दिन लोगों ने धूमधाम से जश्न मनाया. नववर्ष को लेकर चौक चौराहों, मंदिरों पर चहल-पहल देखी गई. इस दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ पूजा करने के लिए जुटने लगी. दोपहर तक श्रद्धालु आते रहे. लोगों ने पूजा पाठ कर भगवान से नये वर्ष में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. वही क्षेत्र के युवाओं कई मैदानों में क्रिकेट खेल कर नववर्ष मनाये, तो कुछ युवक वैशाली एवं राजगीर जाकर नववर्ष मनाया. साथ ही चंवर में भी युवकों को पिकनिक मनाते देखा गया. साल के प्रथम दिन शांतिपूर्ण माहौल में लोगों ने नया वर्ष मनाया. नववर्ष के स्वागत को लेकर बीते दिन से ही लोगों ने अपने अपने घरों को सजावट कर रखी थी.

आतिशबाजी कर नववर्ष का किया गया स्वागत

महुआ.

महुआ प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की मध्य रात आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया. इस दौरान घड़ी के सभी सूइयां जैसे ही 12 पर पहुंची उसके बाद से ही वर्ष 2025 को अलविदा कहते हुए लोगों ने आतिशबाजी कर नूतन वर्ष 2026 का गर्मजोशी से स्वागत किया. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लोगों ने बुधवार की शाम से ही साल बदलने का इंतजार करने लगे. जैसे ही रात के 12 बजे की एक दूसरों को हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए आतिशबाजी कर नूतन वर्ष 2026 का स्वागत किया. एक दूसरे को नूतन वर्ष की बधाई देने का सिलसिला बुधवार की रात्रि शुरू हुई जो गुरुवार की देर शाम तक जारी रहा. इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देते हुए मंगल कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन