hajipur news. अपराध नियंत्रण के लिए चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. अपराध नियंत्रण के लिए चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ रात में हो रही पुलिस गश्ती में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया

विज्ञापन

हाजीपुर. जिले में अपराध नियंत्रण व शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ रात में हो रही पुलिस गश्ती में और तेजी लाने का निर्देश दिया. रविवार को अपराध नियंत्रण को लेकर हाजीपुर, बिदुपुर, महुआ लालगंज, सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यातायात प्रभारी अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शहर के रामाशीष चौक, पुरानी गंडक पुल सहित अन्य जगहों के पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट सहित वाहनों का कागजात की जांच की गयी. इस दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते पकड़े गये. पकड़े गये सभी वाहन चालकों चालान काटा गया, जिसके बाद कड़ी चेतवानी देकर छोड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shekhar Shukla

लेखक के बारे में

By Shekhar Shukla

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन