हाजीपुर: बीएसएपी रसोइयों का कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पाक-कला और खाद्य सुरक्षा की मिली सीख

Author Rahul Ray|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
आईएचएम में बीएसएपी के रसोइयों को कौशल विकास प्रशिक्षण के तृतीय बैच का हुआ समापन

प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी व अन्य | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर होटल प्रबंधन संस्थान ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के रसोइयों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास और अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य भोजन की गुणवत्ता, पोषण और आधुनिक रसोई प्रबंधन में सुधार लाना था.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), हाजीपुर में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की विभिन्न बटालियनों एवं प्रशिक्षण केंद्रों में कार्यरत रसोइयों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कौशल विकास एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तीसरे बैच का शुक्रवार को समापन हो गया. समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. प्रशिक्षण का उद्देश्य भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पोषण और आधुनिक रसोई प्रबंधन की दक्षता को बेहतर बनाना था.

खाद्य सुरक्षा और आधुनिक पाक-कला का दिया प्रशिक्षण

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य स्वच्छता, पोषण, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, रसोई प्रबंधन तथा आधुनिक पाक-कला की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बीएसएपी की विभिन्न इकाइयों में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों को मजबूत करना था.

अधिकारियों ने प्रतिभागियों को सौंपे प्रमाण-पत्र

कार्यक्रम का शुभारंभ आईएचएम के व्याख्याता अनुपम कुमार, बीएसएपी-8 की उप पुलिस अधीक्षक साक्षी रॉय, शशि भूषण, अरुण कुमार, मुर्तज़ा कमाल एवं सत्यप्रिय बेहरा ने संयुक्त रूप से किया। समापन समारोह में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण से सेवा की गुणवत्ता होगी बेहतर

उप पुलिस अधीक्षक साक्षी रॉय ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बीएसएपी के रसोइयों को आधुनिक पाक-कला और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा व्यावहारिक ज्ञान मिला है. उन्होंने विश्वास जताया कि इससे विभिन्न बटालियनों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और रसोई प्रबंधन का स्तर और बेहतर होगा.

अनुशासन और सीखने के उत्साह की सराहना

आईएचएम के व्याख्याता अनुपम कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह के साथ आधुनिक रसोई प्रबंधन की तकनीकें सीखीं, जो उनके सेवा जीवन में उपयोगी साबित होंगी.

भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण होंगे आयोजित

मुर्तज़ा कमाल ने बताया कि बीएसएपी के रसोइयों के लिए आयोजित इस कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से अब तक बड़ी संख्या में कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। संस्थान ने भविष्य में भी विभिन्न सरकारी संस्थानों के लिए गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में अनुपम कुमार, अरुण कुमार, सत्यप्रिय बेहरा, सौप्तिक नाथ और अंकन देव सहित संस्थान के प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन