अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

Updated:
विज्ञापन

शहर में चलाये गये वाहन चेकिंग के दौरान 85 हजार रुपये का चालान काटा गया

विज्ञापन

हाजीपुर. जिले में अपराध नियंत्रण व शराब कारोबरियों पर नकेल कसने के लिए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के साथ-साथ रात में हो रही पुलिस गश्ती में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. रविवार को हाजीपुर, लालगंज, महुआ सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यातायात प्रभारी अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शहर के रामाशीष चौक, पुरानी गंडक पुल सहित अन्य जगहों के पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वहीं लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के लंगड़ी पाकड़ चौक, महाराणा प्रताप चौक, पकरी रोड, रेपुरा चौक, मलंग चौक सहित चौक चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट सहित वाहनों का कागजात की जांच की गयी. इस दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते पकड़े गये. पकड़े गये वाहन चालकों का चालान काटा गया. इस दौरान शहर में चलाये गये वाहन चेकिंग के दौरान 85 हजार रुपये का चालान काटा गया. वहीं लालगंज में 45 हजार रुपये का चालान काटा गया. जिले में कुल एक लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए चालान काटा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन