hajipur news. स्नान के दौरान दो भाई नदी में डूबे, लोगों ने एक को बचाया, दूसरे की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के सुलतानपुर पंचायत समिति सदस्य रणवीर पासवान उर्फ धर्मराज पासवान के 13 वर्षीय पुत्र अनंत राज के रूप में की गयी

विज्ञापन

सहदेई बुजुर्ग . देसरी थाना क्षेत्र के सुलातानपुर गांव स्थित गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. इधर मृतक के घर पर मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. मृतक की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के सुलतानपुर पंचायत समिति सदस्य रणवीर पासवान उर्फ धर्मराज पासवान के 13 वर्षीय पुत्र अनंत राज के रूप में की गयी.

इस संंबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि अनन्त राज अपने चचेरे भाई एवं अन्य लोगों के साथ छठ व्रत को लेकर घाट बनाने गंगा नदी के किनारे गया था. इसी दौरान अनन्त राज एवं उसका चचेरा भाई चुनचुन कुमार नदी में स्नान करने चला गया. स्नान के दौरान दोनों दोनों गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे. दोनों को डूबते देख मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया. जहां स्थानीय लोगों की मदद से चुनचुन कुमार को बचा लिया गया, लेकिन अनन्त राज नदी के गहरे पानी डूब गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सहदेई थाने की पुलिस को दी.

सूचना मिलने पर देसरी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद नदी में डूबे किशोर के शव को नदी से निकाला गया. इधर किशोर का शव नदी से बाहर आने ही मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था. मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया. जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को जल्द से जल्द सहायता राशि देने की मांग प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन