hajipur news. 4.93 ग्राम कोटा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 26 Feb 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. 4.93 ग्राम कोटा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

दोनों के पास से 2121 रुपये नकद और खाली डिब्बियां एवं सिगरेट के पैकेट भी बरामद किए गए. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की

विज्ञापन

बिदुपुर. बिदुपुर थाना की पुलिस ने रजासन गांव में छापामारी कर नशीले पदार्थ स्मैक आदि का कारोबार करने वाले दो धंधेबाजों को ड्रग्स (कोटा) के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से पुलिस ने 13 डिब्बियों में रखे 4.93 ग्राम नशीला पदार्थ (कोटा) ड्रग्स बरामद किया है. साथ ही उनके पास से 2121 रुपये नकद और खाली डिब्बियां एवं सिगरेट के पैकेट भी बरामद किए गए. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की. पकड़े गये धंधेबाज प्रवेश कुमार एवं मोहम्मद राजा रजासन गांव के रहने वाले बताये गये हैं. पुलिस उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने व जेल भेजने की तैयारी कर रही है. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि बरामद तेरह डिब्बियों में से चार डिब्बियों में 1.46 ग्राम कोटा तथा नौ डिब्बियों में 3.47 ग्राम कोटा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष अरुण कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद, एसआई विक्की कुमार सहित सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन