Hajipur News : परिवहन विभाग ने प्रथम तिमाही में वसूला 21 करोड़ का राजस्व

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : परिवहन विभाग ने प्रथम तिमाही में वसूला 21 करोड़ का राजस्व

जिले में ओवरलोडिंग रोकने, बिन कागजात के वाहन चालकों, सीट बेल्ट नहीं लगाकर गाड़ी चालने वालों, बिना हेलमेट के बाइक चालकों पर नकेल कसने के लिए परिवहन विभाग लगातार मुहिम चलाकर वाहनों की जांच कर रहा है.

विज्ञापन

हाजीपुर. जिले में ओवरलोडिंग रोकने, बिन कागजात के वाहन चालकों, सीट बेल्ट नहीं लगाकर गाड़ी चालने वालों, बिना हेलमेट के बाइक चालकों पर नकेल कसने के लिए परिवहन विभाग लगातार मुहिम चलाकर वाहनों की जांच कर रहा है. जांच के दौरान नियमों को ताक पर रखकर गाड़ी चलाने वालों का चालान काटा जा रहा है. विभाग चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के विरुद्ध जुर्माने के अलावा विभिन्न मदों से अब तक करीब 21 करोड़ 20 लाख 10 हजार रुपये के राजस्व की वसूली कर चुका है. वहीं ओवरलोडिंग के खिलाफ विभाग का जांच अभियान लगातार जारी है. मालूम हो कि विभाग ओवरलोडिंग, बिन कागजात के वाहन चालकों, नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लगातार जांच अभियान चला रहा है. शहर के मुख्य मार्गों के अलावा जिले के विभिन्न चयनित स्थल सराय टॉल प्लाजा, जढुआ, पासवान चौक, महुआ रोड, जंदाहा रोड, गंडक पुल के समीप आदि जगहों पर गाड़ियों की जांच की जा रही है. त्योहारी सीजन को देखते हुए जांच की गति को और तेज कर दी गयी है. हर आने जाने वाले वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जांच के दौरान गाड़ियों की लोडिंग, फिटनेस, इंश्योरेंस, पॉलुशन, हेलमेट आदि की जांच की जाती है. कागजात में त्रुटि पाये जाने और बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है. डीटीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य कार्यालय से जिला परिवहन कार्यालय को चालू वित्तीय वर्ष में मिले 79 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध विभिन्न स्रोतों से अब तक करीब 21 करोड़ 20 लाख 10 हजार रुपये की वसूली की गयी है. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान जारी है.

जांच अभियान से चालकों में हड़कंप

विभाग की ओर से लगातार जारी अभियान से बिन कागजात वाहन चालकों, ओवरलोड ट्रक और सड़क किनारे यत्र-तत्र गाड़ी खड़ी करने वाले चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. जांच अभियान की जानकारी मिलते ही बिना कागजात वाहन चालक दूसरे रास्ते की ओर कूच करते नजर आते हैं. वहीं सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर आराम फरमाने वाले चालक भी जांच अभियान की जानकारी मिलते ही गाड़ी लेकर कूच करने लगते हैं. जांच अभियान के दौरान बिना कागजात के पकड़े गये वाहनों का चालान काटा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन