hajipur news. पेड़ के पास खेलने के दौरान सांप ने बच्चे को डसा, मौत

Updated:
विज्ञापन

महुआ थाना क्षेत्र के भागवतपुर तरौरा गांव का मामला, बच्चे की पहचान महुआ नप के वार्ड-3 निवासी नंदकिशोर महतो के तीन वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई

विज्ञापन

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के भागवतपुर तरौरा गांव में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गयी. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. मृत बालक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-तीन निवासी नंदकिशोर महतो के तीन वर्षीय इकलौता पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई. बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार आनंद पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ बरगद के पेड़ के पास खेल रहा था. उसी दौरान विषैले सांप ने डस लिया. जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा. खून से लथपथ बालक को परिजनों ने इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया. बालक की मौत की खबर मिलते ही मां खुशबू कुमारी को इस तरह सदमा लगा कि बेसुध हो गयी है. वही पिता के साथ ही अन्य परिजनों का रो रोककर बुरा हाल हुआ है. स्थानीय युवा समाजसेवी रविशंकर चौहान में बताया कि घटना की सूचना थाना तथा अंचल कार्यालय को दी गयी है. सगे संबंधी और ग्रामीण परिजनों को संभालने में जुटे है. बालक की मौत से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन