hajipur news. ट्रक एवं थार की टक्कर में तीन घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महुआ मार्ग स्थित रंगीला चौक के पास एक थार और ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी
विज्ञापन
हाजीपुर.
सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महुआ मार्ग स्थित रंगीला चौक के पास एक थार और ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी. घटना में थार सवार तीन लोग घायल हो गये. दोनों वाहनों के टकराने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि टक्कर के बाद ट्रक का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. टक्कर में थार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात दो बजे के करीब सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महुआ मार्ग स्थित रंगीला चौक के पास थार एवं ट्रक की टक्कर में घायल तीनों लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों गाड़ियों की टक्कर में थार सवार तीनाें लोगों की जान बच गयी. भाग रहे ट्रक को पकड़ने का लोगों ने प्रयास किया लेकिन ट्रक का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि देर रात रंगीला चौक के पास थार एवं ट्रक के बीच टक्कर हो गयी थी. घटना में तीन आंशिक रूप से जख्मी हो गये. सभी का सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजनों को सूचना दी गयी है. इस मामले में किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










