hajipur news. सीएसपी में लूट के तीन आरोपित नारायणपुर बेदौलिया से गिरफ्तार, एक फरार

Updated at : 20 Feb 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. सीएसपी में लूट के तीन आरोपित नारायणपुर बेदौलिया से गिरफ्तार, एक फरार

बुधवार की दोपहर गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़िया पुल के पास स्थिति सीएसपी 1.50 लाख की हुई थी लूट, बदमाशों के पास से हथियार व लूटी गयी राशि में से 25 हजार रुपये हुए बरामद

विज्ञापन

हाजीपुर. गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया चौक के समीप स्थित पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र से 1.50 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस ने घटना के तीन घंटे के अंदर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि, एक बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक तथा 25 हजार रुपये नकद बरामद किये हैं. यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने गुरुवार को मीडिया को दी.

एसपी ने बताया कि बुधवार की दोपहर 12.45 बजे गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया चौक के समीप स्थिति पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी में घुस कर दो बदमाशों ने हथियार के बल पर 1.50 लाख रुपये लूटी थी. इस मामले में सीएसपी संचालक ने चार बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जांच के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को नारायणपुर बेदौलिया से गिरफ्तार कर लिया. पीसी के दौरान महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन, मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन कुमार, ओमप्रकाश कुमार के साथ गोरौल थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

एसडीपीओ के नेतृत्व में बनायी गयी टीम

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी थी. बदमाशों की गिरफ्तारी एवं मामले की खुलासा के लिए महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन के नेतृत्व में गोरौल थाना की पुलिस पदाधिकारियाें की एक टीम बनायी गयी थी. टीम के पदाधिकारियाें को तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के माध्यम से जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के नारायणपुर बेदौलिया गांव स्थित विरेंद्र महतो के घर में बदमाश छिपे हुए हैं. इसकी सूचना पर जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, चार बदमाश घर से निकल कर भागने लगे. पुलिस ने तीन बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश भाग निकला. उके पास से हथियार व नकद रुपये बरामद किये गये.

बदमाशों ने स्वीकारी सीएसपी लूटने की बात

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने सख्ती से पूछताछ के दौरान अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि सीएसपी लूटने के लिए सोनू कुमार ने लाइनर ने का काम किया था. वहीं नितेश नामक बदमाश ने घटना को अंजाम देने के लिए हथियार उपलब्ध कराया था. घटना में शामिल एक बदमाश चंदन कुमार फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. लूटपाट के दौरान दो बदमाश सीएसपी के बाहर लाइनर का काम कर रहे थे. गिरफ्तार बदमाश नितेश कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध गोरौल थाना में पॉक्सो तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज पाये गए है. अन्य बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

इन बदमाशों की हुई गिरफ्तारी

सन्नी कुमार, पिता-टुनटुन महताे, ग्राम-नारायणपुर बेदौलिया, थाना-गोरौल

नितेश कुमार, पिता-उपेंद्र महतो, ग्राम-नारायणपुर बेदौलिया, थाना-गोरौलसोनू कुमार, पिता-रामदयाल राय, ग्राम-लोदीपुर राजखंड, थाना-गोरौल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन