हाजीपुर: मीनापुर राई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाए भूकंप डिटेक्टर से रोबो क्रेन तक मॉडल

Updated:
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान छात्र-छात्राएं व अन्य | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर के मीनापुर राई स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. सौर ऊर्जा से लेकर रोबो क्रेन तक, अनगिनत नवाचारी मॉडल प्रदर्शित किए गए.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीनापुर राई में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित एक से बढ़कर एक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था.

सौर ऊर्जा से स्मार्ट सिंचाई तक मॉडल प्रदर्शित

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक कृषि तकनीक से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए. छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी दी और उनके व्यावहारिक उपयोग को सरल तरीके से समझाया.

भूकंप डिटेक्टर और रोबो क्रेन ने खींचा ध्यान

दसवीं कक्षा के कृष पाण्डेय ने भूकंप डिटेक्टर का मॉडल प्रस्तुत किया. नवम वर्ग की राजनंदिनी कुमारी ने सौर ऊर्जा से संचालित इस्त्री, दसवीं की अभिलाषा कुमारी ने जल प्रबंधन, नवम की मनोकामना कुमारी ने तैरता घर और मेनका कुमारी ने रेन डिटेक्टर का मॉडल बनाया.

वहीं ग्यारहवीं कक्षा की सुप्रिया और सुगम रानी शर्मा ने रोबो क्रेन का मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सभी मॉडलों को देखने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खासा उत्साह रहा.

वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार शर्मा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम है. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और वे नई खोज एवं नवाचार की ओर प्रेरित होते हैं. प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचीं अंजली पांडे सहित अन्य शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

उत्कृष्ट मॉडल वाले छात्र सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय परिवार ने आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई दी. मौके पर संजय कुमार शर्मा, अंजली पांडे, सोनम सिंह, आदित्य सिंह, विक्की कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन
राहुल कुमार राय

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन