बिदुपुर में पुण्यतिथि पर शिक्षाविद की प्रतिमा का अनावरण

बिदुपुर के मझौली गांव में शिक्षाविद स्वर्गीय मिश्री लाल चौधरी की पुण्यतिथि पर उनकी और उनकी पत्नी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। परिजनों ने दी श्रद्धांजलि।
Hajipur News : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मझौली पंचखुट्टी गांव में सोमवार को शिक्षाविद सह समाजसेवी स्वर्गीय मिश्री लाल चौधरी की पुण्यतिथि पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस अवसर पर मिश्री लाल चौधरी के अलावा उनकी पत्नी सुमित्रा देवी की भी प्रतिमा का अनावरण उनके पुत्रों के द्वारा किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिंदा कौम वही है,जो अपने पुरखों को याद करता है और उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करता है. स्वर्गीय चौधरी जीवन पर्यंत शिक्षा के प्रति काफी जागरूक रहे, जिससे उनके चारों पुत्र एक से बढ़ कर एक पद पर रह कर देश की सेवा कर रहे है और समाज सेवा में भी योगदान दे रहे हैं. इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों को याद किया मौके पर शशि भूषण, डॉ चंद्र भूषण चौधरी , डॉ. अभिषेक भूषण, आशुतोष भूषण, उषा किरण एवं डॉ. आभा किरण ने संयुक्त रूप से इस आयोजन को संपन्न कराया और माता पिता के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










