hajipur news. विशेष वाहन जांच अभियान से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. विशेष वाहन जांच अभियान से मचा हड़कंप

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है

विज्ञापन

हाजीपुर. जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रात में हो रही पुलिस गश्ती में और तेजी लाने के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने चलाने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान गुरुवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाते व बिना सीट बेल्ट सहित गाड़ी के कागजातों की जांच की गयी. इस दौरान कई बाइक चालक बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते पकड़े गये. पकड़े गये सभी वाहन चालकों का चालान काटा गया. साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ गया. इस दौरान कुल 78 हजार रुपये का जुर्माना काटा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shekhar Shukla

लेखक के बारे में

By Shekhar Shukla

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन