स्केटिंग करते हुए बाबाधाम रवाना हुए सात युवा, पहली सोमवारी पर करेंगे जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
फोटो- 73-  स्केटिंग करते हुए सुल्तानगंज रवाना हुए स्केटिंग बम का दल | Prabhat Khabar Network

स्केटिंग करते हुए सुल्तानगंज रवाना हुए स्केटिंग बम का दल | Prabhat Khabar Network

सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए पातेपुर के सात युवाओं की टोली स्केटिंग करते हुए सुल्तानगंज से देवघर की 455 किमी लंबी यात्रा पर निकली है।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का अनूठा उदाहरण वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड में देखने को मिला. भगवानपुर खजुरी गांव के सात युवाओं की टोली शनिवार को स्केटिंग करते हुए बाबाधाम के लिए रवाना हुई. युवाओं की इस अनोखी यात्रा को देखने के लिए बहुआरा चौक पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और बोलबम के जयकारों के बीच सभी श्रद्धालुओं को विदाई दी गई.

105 किलोमीटर स्केटिंग कर पहुंचेंगे बाबाधाम

टोली के सदस्य राहुल कुमार ने बताया कि सभी श्रद्धालु बहुआरा से ताजपुर होते हुए सुल्तानगंज पहुंचेंगे. वहां उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरने के बाद करीब 105 किलोमीटर की स्केटिंग यात्रा कर देवघर पहुंचेंगे और सावन की पहली सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे. इसके बाद सभी श्रद्धालु स्केटिंग करते हुए बाबा बासुकीनाथ धाम भी जाएंगे.

पहली बार स्केटिंग से बोलबम यात्रा

स्केटिंग बम सूरज ने बताया कि अब तक लोग पैदल, साइकिल या अन्य साधनों से बाबाधाम जाते रहे हैं, लेकिन पातेपुर की यह टोली पहली बार स्केटिंग करते हुए बाबा के दरबार पहुंचने का संकल्प लेकर निकली है. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह यात्रा सफल होगी.

रास्ते भर मिल रहा श्रद्धालुओं का सहयोग

यात्रा के दौरान स्केटिंग बमों ने बताया कि शनिवार शाम तक वे सुल्तानगंज के निकट पहुंच चुके थे. रात में गंगाजल लेकर देवघर की ओर प्रस्थान करेंगे, ताकि पहली सोमवारी को जलाभिषेक कर सकें. उन्होंने कहा कि रास्ते में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग और उत्साहवर्धन मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर छाई अनोखी यात्रा

स्केटिंग करते हुए बाबाधाम जा रहे युवाओं की यह यात्रा पातेपुर और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. राहगीर उनके साथ फोटो और वीडियो बना रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.य.


विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन