मेडिकल अवकाश पर रहे शिक्षक को योगदान दिलाने का आरोप, तिरहुत आयुक्त से जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

आवेदन दिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली के मध्य विद्यालय बरहटिया में नियमों को ताक पर रखकर शिक्षक के योगदान कराने का मामला सामने आया है। तिरहुत आयुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन

Hajipur News : पटेढ़ी बेलसर में नियमों की अनदेखी कर एक शिक्षक को विद्यालय में योगदान कराने के आरोप को लेकर शिक्षा विभाग का मामला तूल पकड़ने लगा है. पूरे प्रकरण की शिकायत तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त से की गई है. शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

साढ़े तीन वर्ष मेडिकल अवकाश पर रहने का आरोप

आयुक्त को दिए गए आवेदन में शिकायतकर्ता सुमंत कुमार ने आरोप लगाया है कि वैशाली प्रखंड के मध्य विद्यालय, बरहटिया के शिक्षक संजय कुमार बब्बू एक जनवरी 2023 से 9 जून 2026 तक मेडिकल (रुग्ण) अवकाश पर रहे. शिकायत के अनुसार, इसी दौरान उन्होंने सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर विशिष्ट शिक्षक का दर्जा भी प्राप्त कर लिया.

बिना जांच के योगदान कराने का आरोप

आवेदन में कहा गया है कि 10 जून 2026 को संबंधित शिक्षक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार साह को विद्यालय में योगदान की अनुमति देने के लिए आवेदन दिया. आरोप है कि सेवा संचिका का परीक्षण, मेडिकल अवकाश की सत्यता की जांच तथा अन्य विभागीय प्रक्रियाएं पूरी किए बिना ही उसी आवेदन पर पूर्व पदस्थापित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शिक्षक का योगदान कराने का आदेश जारी कर दिया गया.

नियमों के उल्लंघन का आरोप,दोषियों पर कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता का कहना है कि नियमानुसार योगदान से पहले सेवा संचिका मंगाकर उसकी जांच की जानी चाहिए थी. साथ ही मेडिकल अवकाश की वैधता का सत्यापन भी आवश्यक था. इन प्रक्रियाओं का पालन किए बिना योगदान की अनुमति देना विभागीय नियमों का उल्लंघन है. आवेदक ने तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, संबंधित अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा करने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन