Shravani Mela: आसानसोल और दानपुर के बीच होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 27 Jul 2024 9:07 PM
Shravani Mela: आसानसोल और दानपुर के बीच होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आसनसोल और दानापुर के मध्य 04 ट्रिप श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
Shravani Mela: आसानसोल और दानपुर के बीच होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आसनसोल और दानापुर के मध्य 04 ट्रिप श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.
इस प्रकार है स्पेशल ट्रेन का विवरण
गाड़ी संख्या 03553 आसनसोल-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 29.07.2024 से 19.08.2024 तक प्रत्येक सोमवार को आसनसोल से 19.45 बजे खुलकर 21.16 बजे जसीडीह रूकते हुए अगले दिन 02.15 बजे दानापुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में गाड़ी सं. 03554 दानापुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल दानापुर से आसनसोल के लिए 30.07.2027 से 20.08.2024 तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से 03.15 बजे प्रस्थान कर 07.50 बजे जसीडीह रूकते हुए 09.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
ये भी पढ़े: बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे की कड़ी नजर, एक दिन में पकड़े गए 9580 यात्री
इन स्टेशनों से होकर जाएगी स्पेशल ट्रेन
इस ट्रेन का चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, लखीसराय, मनकट्ठा, बड़हिया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेन्द्रनगर एवं पटना जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है . इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 08 एवं साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










