वैशाली : महुआ में बारिश के बीच घंटों ठप रही बिजली, पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

Author Dileep kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
महुआ में बारिश से बिजली गुल, पेयजल संकट

Hajipur power cut : महुआ प्रखंड में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं. विद्युत विभाग पेड़ों की डालियों को हटाकर जल्द आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रहा है.

विज्ञापन

Hajipur power cut : महुआ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली नहीं रहने से मोटर और सबमर्सिबल पंप बंद हो गए, जिससे ग्रामीणों के बीच पीने के पानी के लिए परेशानी बढ़ गई.

सुबह चार बजे से ठप रही बिजली

शुक्रवार रात मौसम बदलने के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश शनिवार की देर सुबह तक जारी रही. इस दौरान सिंघाड़ा ग्रामीण फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो सुबह 10 बजे तक बहाल नहीं हो सकी. बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण घरों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही. ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद समय पर समाधान नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है.

11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से आई समस्या

इस संबंध में पूछे जाने पर कनीय अभियंता मो. साबिर हुसैन ने बताया कि बारिश के दौरान हिदायतपुर के पास 11 केवी लाइन पर पेड़ गिर गया था. इसके अलावा पत्रकार चौक के समीप एक सूखा पेड़ बिजली लाइन की ओर झुक गया था. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सब स्टेशन से सिंघाड़ा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर पेड़ों को हटाने का कार्य किया जा रहा है.

जल्द बहाल होगी बिजली

कनीय अभियंता ने कहा कि लगातार बारिश के कारण विद्युत कर्मियों को कार्य करने में कठिनाई हो रही है. इसके बावजूद मरम्मत कार्य लगातार जारी है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन
Dileep Kumar

लेखक के बारे में

By Dileep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन