सीएम सम्राट खराब मौसम के बीच हेलिकॉप्टर से हाजीपुर पहुंचे, बारिश के कारण बदला समय
हाजीपुर पहुंचे सीएम सम्राट. फोटो - प्रभात खबर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हाजीपुर दौरा बारिश के कारण एक घंटा आगे बढ़ गया है. अब उनका आगमन दोपहर 12:30 बजे प्रस्तावित है. खराब मौसम के बावजूद, पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा.
CM Samrat Choudhary Hajipur Visit : हाजीपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से पहुंचे हैं. खराब मौसम की वजह से उनके प्रस्तावित दौरे का समय बदल दिया गया. इससे पहले उनके सड़क मार्ग से आने की संभावना जताई जा रही थी.
आपके शहर में
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. डीएम, एसपी और अन्य वरीय अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं. अक्षयवट राय स्टेडियम में बनाए गए हेलीपैड को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढक दिया गया है.
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है.

यातायात व्यवस्था में बदलाव
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गांधी चौक से राजेंद्र चौक तक मार्ग को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है. वहीं रामाशीष चौक से गांधी चौक तक चारपहिया और तीनपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है.
पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री प्रणाली का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने हाजीपुर दौरे के दौरान पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री प्रणाली का शुभारंभ किया. प्रशासन ने खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए