हाजीपुर से उड़ान के बाद सात मिनट तक हवा में मंडराता रहा सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, प्रशासन ने बताया कारण

Author Kaif ahmed|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सात मिनट तक हवा में मंडराता रहा सीएम का हेलीकॉप्टर

CM Samrat choudhary Helicopter Hovers : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर हाजीपुर से उड़ान भरने के बाद करीब सात मिनट तक हवा में एक ही क्षेत्र में मंडराता रहा. इस दौरान वहां चिंता का माहौल बन गया था. प्रशासन ने बाद में इसका कारण स्पष्ट किया.

विज्ञापन

CM Samrat choudhary Helicopter Hovers : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम से उड़ान भरने के बाद करीब सात मिनट तक हवा में एक ही क्षेत्र में मंडराता रहा. इस दौरान स्टेडियम परिसर में मौजूद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

टेकऑफ के बाद हवा में रुका रहा हेलीकॉप्टर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने स्टेडियम से सामान्य रूप से उड़ान भरी, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय कुछ देर तक एक ही स्थान पर हवा में मंडराता रहा. इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर हटाना शुरू कर दिया. कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बनी रही.

View on Instagram

लोकेशन स्पष्ट होने के बाद पटना के लिए रवाना

करीब सात मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से उड़ान जारी रखी और पटना की ओर रवाना हो गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने बाद में बताया कि पायलट को आगे की लोकेशन स्पष्ट नहीं मिल रही थी. इसी कारण हेलीकॉप्टर को कुछ समय तक हवा में होल्ड करना पड़ा. लोकेशन स्पष्ट होने के बाद उड़ान सामान्य रूप से जारी रखी गई.


प्रशासन ने बताया सामान्य प्रक्रिया

घटना के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह सुरक्षा और उड़ान संचालन से जुड़ी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था. अधिकारियों के अनुसार पूरे समय स्थिति नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं थी.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन