बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

शहर के गांधी चौक पर जश्न मनाते जन सुराज के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की शानदार जीत के बाद हाजीपुर के गांधी चौक पर जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन

Hajipur News : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की भारी मतों से जीत होने पर जनसुराज कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. परिणाम आने के बाद हाजीपुर में सोमवार की शाम गांधी चौक पर जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी. इस दौरान पटाखे भी छोड़े गए और लड्डू खिलाया गया. इस दौरान हाजीपुर लोकसभा प्रभारी अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, चंचल सिंह, राकेश रंजन, राजेश चौरसिया, इंद्रजीत प्रधान, निशांत गांधी, मनोज कुमार, सुरेश पटेल, राजकुमार सहनी, श्वेता पांडे, हरि नंदन राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन