Hajipur News : उत्पाद पुलिस ने किया नकली ब्रांडेड शराब फैक्ट्री का खुलासा, सीतामढ़ी का धंधेबाज हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News : उत्पाद पुलिस ने किया नकली ब्रांडेड शराब फैक्ट्री का खुलासा, सीतामढ़ी का धंधेबाज हुआ गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर मुहल्ला स्थित कबाड़ी दुकान के गोदाम में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से नकली विदेशी शराब के साथ खाली बोतल, रैपर, स्पिरिट के खाली ड्रम आदि जब्त किये हैं.

विज्ञापन

हाजीपुर. उत्पाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर मुहल्ला स्थित कबाड़ी दुकान के गोदाम में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से नकली विदेशी शराब के साथ खाली बोतल, रैपर, स्पिरिट के खाली ड्रम आदि जब्त किये हैं. पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उत्पाद पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक भुपेंद्र कुमार ने मीडिया को दी. बताया गया कि बुधवार की सुबह उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर मुहल्ला स्थित कबाड़ी गाेदाम में नकली विदेशी शराब बनायी तथा बिक्री की जाती है. सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अभिनव कुमार, भानू प्रताप सिंह, अवर निरीक्षक अजय कुमार, एएसआई पिंटु यादव, सत्येंद्र कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम बनायी गयी. टीम के पदाधिकारियाें ने मौके पर पहुंच कर कबाड़ी गोदाम की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी. पुलिस ने गोदाम में छापेमारी कर शराब एवं कबाड़ी व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया. व्यवसायी की पहचान सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के मढगौड़ा गांव निवासी झबसी महतो के पुत्र झुलटुन महतो के रूप में हुई है. वह काफी समय से किराये का मकान लेकर कबाड़ी का काम करने के साथ ही नकली विदेशी शराब का धंधा करता था. बताया गया कि पुलिस ने मौके से अमेरिकन प्राइड ब्रांड की 92 खाली बोतल, 90 पीस रैपर, 50 लीटर वाला स्पिरिट के सात खाली ड्रम, 96 लीटर पैक नकली विदेशी शराब बरामद की है. वहीं, पुलिस ने ड्रम में भरकर रखी लूज पांच लीटर विदेशी शराब को भी बरामद किया है. बताया गया कि पुलिस ने मौके से कुल 101 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर जांच के लिए सैंपल भेज दिया है. इस मामले में उत्पाद पुलिस गिरफ्तार कबाड़ी व्यवसायी से पूछताछ के आधार पर धंधे में शामिल अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन