शराब पार्टी के आरोप में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष के पुत्र को पुलिस ने पकड़ा

Author :ALOK KUMAR
Published by :ALOK KUMAR
Updated at :12 May 2026 10:24 PM
विज्ञापन
शराब पार्टी के आरोप में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष के पुत्र को पुलिस ने पकड़ा

सदर थाना क्षेत्र के अस्तीपुर मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात पुलिस ने एक निजी घर में छापेमारी की. शराब पार्टी की सूचना पर हुई छापेमारी में पुलिस ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 की जिला पार्षद और जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष का पुत्र सहित कई लोगों को पकड़ लिया

विज्ञापन

हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के अस्तीपुर मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात पुलिस ने एक निजी घर में छापेमारी की. शराब पार्टी की सूचना पर हुई छापेमारी में पुलिस ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 की जिला पार्षद और जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष का पुत्र सहित कई लोगों को पकड़ लिया. पुलिस आरोपितों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है. इस संबंध में सदर 01 के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि अस्तीपुर मोड़ के समीप एक निजी मकान में शराब पार्टी होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम के साथ छापेमारी की गयी. छापेमारी में कई लोगों को उठाया गया है. पूछे जाने पर एसडीपीओ ने बताया कि लालू नामक एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है. शराब पार्टी के आरोप में चार से पांच लोगों को पकड़ कर थाना लाया गया है. सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. मालूम हो कि अस्तीपुर मोड़ स्थित उस मकान में कई दिनों से शराब पार्टी होती थी, जिसमें आर्केष्ट्रा जैसा कार्यक्रम भी आयोजित होता था. इस संबंध में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारा है. बताया जाता है कि इस इलाके में यह स्थान चर्चित था. यहां राजनीतिक रसूख वाले लोगों का जुटान होता था. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति है. वहीं पुलिस की इस कार्रवाई ने इलाके के शराब कारोबारियों को नकेल कसना शुरु कर दिया है.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन