वैशाली में नीतीश कुमार के स्वागत को उमड़ा जनसैलाब, पटेढ़ी बेलसर से बड़ी संख्या में पहुंचे जदयू कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वैशाली दौरे में उमड़ा जनसैलाब

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली का दौरा किया, जहां जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने ऐतिहासिक बुद्ध सम्यक दर्शन स्तूप का निरीक्षण भी किया.

विज्ञापन

Vaishali News : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रविवार को वैशाली आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. उनके दौरे को लेकर सुबह से ही वैशाली में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. वैशाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के साथ-साथ पटेढ़ी बेलसर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचे.

गर्मजोशी से हुआ स्वागत, हाथ हिलाकर किया अभिवादन

वैशाली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्हें करीब से देखने और स्वागत करने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया.

बुद्ध सम्यक दर्शन स्तूप का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक बुद्ध सम्यक दर्शन स्तूप का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इस अवसर पर वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल उनके साथ मौजूद रहे. वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया.

पटेढ़ी बेलसर से पहुंचा जदयू का प्रतिनिधिमंडल

पटेढ़ी बेलसर प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रेम निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल वैशाली पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल में जदयू नेता सह उपमुखिया विक्की पटेल, विकास पटेल, बलिराम सिंह, इंद्रजीत सिंह, महेश पटेल, जितेश प्रसाद, अविनाश कुमार लड्डू, राजा कुमार और अवधेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे.

दौरे से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

स्थानीय नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का वैशाली दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा. उनका मानना है कि इस दौरे से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जदयू कार्यकर्ताओं का मनोबल भी मजबूत होगा.


विज्ञापन
Vinay Patedhi

लेखक के बारे में

By Vinay Patedhi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन