महुआ में सोलर मेला आयोजित, 232 उपभोक्ताओं ने अपने घरों पर सोलर पैनल के लिए दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

सोलर मेला में जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

महुआ में आयोजित सोलर मेले में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 232 उपभोक्ताओं ने अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन किया है. यह योजना बिजली बिल को काफी कम करने और भविष्य में शून्य खर्च का अवसर प्रदान करती है. अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Hajipur News : महुआ में विद्युत प्रमंडल कार्यालय, महुआ परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (परियोजना मुख्यालय) चंद्रशेखर कुमार, विद्युत अभियंता समस्तीपुर कुमार गौरव, कार्यपालक अभियंता हाजीपुर सौरव कुमार एवं महुआ के कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

अधिक से अधिक लोगों को आवेदन करने की अपील की

सोलर मेले में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री कुसुम योजना की विस्तार से जानकारी दी. बताया गया कि योजना के तहत घरों की छत पर सोलर संयंत्र लगाने से बिजली बिल में काफी कमी आ सकती है. नियमित रूप से सौर ऊर्जा का उपयोग करने पर भविष्य में बिजली खर्च लगभग शून्य के बराबर हो सकता है. अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की.

232 लोगों ने सोलर पैनल के लिए किया आवेदन

सोलर मेले में विभिन्न पंचायतों और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे. इस दौरान करीब 232 लोगों ने अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन जमा किया.

प्राप्त आवेदनों को आगे की प्रक्रिया के लिए विभिन्न सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों को सौंप दिया गया. अधिकारियों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर संयंत्र लगाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी.

सौर ऊर्जा अपनाने पर दिया जोर

अधिकारियों ने लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे बताते हुए अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली की बचत के साथ उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में भी कमी आएगी.

कार्यक्रम में कुमार सीतांशु, सहायक विद्युत अभियंता किरण भारी, कनीय अभियंता सुशांत कुमार, मो. साबिर हुसैन, राजेश कुमार समेत विद्युत विभाग के अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभायी.


विज्ञापन
दिलीप कुमार

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन