हाजीपुर: ड्यूटी पर लौट रहा सेना का जवान लापता, 34 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, मामला दर्ज
लापता जवान का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
बिदुपुर के गणिनाथ घाट निवासी भारतीय सेना के जवान आकाश राय ड्यूटी पर लौटते समय लापता हो गए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hajipur News बिदुपुर थाना क्षेत्र के गणिनाथ घाट निवासी भारतीय सेना के जवान आकाश राय के लापता होने का मामला सामने आया है. वह 4 जुलाई को अपने घर से ड्यूटी पर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन 7 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के पानागढ़ स्थित अपनी यूनिट में नहीं पहुंचे. सेना के अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गयी. इसके बाद जवान के पिता जयनाथ राय ने बिदुपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है.
परिजन अपने स्तर से भी कर हरे खोजबीन
परिजनों के अनुसार, आकाश राय से 4 जुलाई की शाम आखिरी बार बातचीत हुई थी. इसके बाद से उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है. सेना में तैनात जवान के लंबे समय से लापता रहने के कारण परिवार के साथ ग्रामीण और रिश्तेदार भी परेशान हैं. लोग अपने स्तर से भी संभावित स्थानों पर जवान की तलाश कर रहे हैं.
पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए बिदुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस जवान के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन के अलावा अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है.
बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि सेना के जवान के लापता होने का मामला होने के कारण इसे प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है. सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है. फिलहाल मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों से जवान की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











